कानपुर देहात11 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

कानपुर देहात में बस-डम्पर की टक्कर से 22 यात्री घायल हो गए।
कानपुर देहात के थाना रनियां क्षेत्र में सोमवार एक सड़क हादसा हुआ। मंटोरा पुल के पास आगरा से वाराणसी जा रही यात्री बस डम्पर से टकरा गई। इस हादसे में 22 यात्री घायल हो गए।
बस चालक को झपकी आने के कारण बस अनियंत्रित हो गई। बस पुल पर चढ़ते समय आगे चल रहे डम्पर से जा टकराई। टक्कर में बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। सभी घायलों को जिला अस्पताल अकबरपुर में भर्ती कराया गया। कुछ यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस अधीक्षक अरविन्द मिश्र ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को बेहतर इलाज के निर्देश दिए। बाद में वे घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे।
पुलिस अधीक्षक अरविन्द मिश्र ने बताया कि प्राथमिक जांच में चालक को नींद आने की बात सामने आई है। जिसके कारण हादसा हुआ है। पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर रही है। बस और डम्पर को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

