- Hindi News
- Career
- Recruitment Of Field Assistant In BSSC; Vacancy For Maintainer In Bangalore Metro; Yash, Mehak Became Toppers In UP Board
16 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

नमस्कार, आज टॉप जॉब्स में बात बिहार स्टाफ सिलेक्शन कमीशन और बेंगलुरु में निकली भर्ती की। करेंट अफेयर्स में जानकारी ISRO के पूर्व चीफ के. कस्तूरीरंगन के निधन की और टॉप स्टोरी में बात UP बोर्ड के रिजल्ट जारी होने की।
करेंट अफेयर्स
1. ISRO के पूर्व चीफ कस्तूरीरंगन का निधन
25 अप्रैल को ISRO के पूर्व चीफ के. कस्तूरीरंगन का 84 साल की उम्र में निधन हो गया। कस्तूरीरंगन 1994 से 2003 तक ISRO के चेयरमैन रहे।

कस्तूरीरंगन नेशनल एजुकेशन पॉलिसी 2020 की ड्राफ्टिंग कमेटी के चेयरमैन भी थे।
2. पोप फ्रांसिस के फ्यूनरल में राष्ट्रपति मुर्मू भारत को रिप्रेजेंट करेंगीं
24 अप्रैल को मिनिस्ट्री ऑफ फॉरेन अफेयर्स ने जानकारी दी कि पोप फ्रांसिस के फ्यूनरल में राष्ट्रपति मुर्मू भारत को रिप्रेजेंट करेंगीं। राष्ट्रपति मुर्मू आज 25 अप्रैल को वेटिकन सिटी के 2 दिन के दौरे पर जा रही हैं। पोप फ्रांसिस पहले गैर यूरोपियन पोप थे।

21 अप्रैल को 88 साल की उम्र में पोप फ्रांसिस का निधन हुआ था।
दिन के बाकी करेंट अफेयर्स के लिए यहां क्लिक करें…
टॉप जॉब्स
1. BSSC में फील्ड असिस्टेंट के पदों पर भर्ती
बिहार स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने फील्ड असिस्टेंट के 201 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। 37 साल तक के एग्रीकल्चर डिप्लोमा धारक 21 मई तक इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। सिलेक्टेड कैंडिडेट्स को 5,200 से लेकर 20,200 रुपए प्रतिमाह तक सैलरी दी जाएगी। कैंडिडेट्स btsc.bihar.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

2. बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन में मेंटेनर के पदों पर भर्ती
बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने मेंटेनर के 150 पदों पर भर्ती निकाली है। 50 साल तक के 10वीं पास एक्स मिलिट्री वर्कर 22 मई तक इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। सिलेक्टेड कैंडिडेट्स को 25,000 से लेकर 59,060 रुपए प्रतिमाह तक सैलरी दी जाएगी। कैंडिडेट्स bmrc.co.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

अन्य सरकारी नौकरियों के लिए यहां क्लिक करें…
टॉप स्टोरी
1. यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षाओं का रिजल्ट जारी
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी UPMSP ने यूपी बोर्ड 10वीं – 12वीं की परीक्षाओं का रिजल्ट जारी कर दिया है। 10वीं में 90% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। इनमें जालौन के यश प्रताप सिंह ने टॉप किया है। वहीं 12वीं का रिजल्ट 81% रहा है। इनमें प्रयागराज की महक जायसवाल टॉपर बनी हैं। रिजल्ट सुबह 12:30 बजे upmsp.edu.in पर जारी किया गया है।


2. THE एशिया रैंकिंग्स 2025 जारी
टाइम्स हायर एजुकेशन यानी THE एशिया रैंकिंग्स 2025 जारी हो गई हैं। टॉप 10 में चीन की 5, सिंगापुर की 2, हॉन्ग-कॉन्ग की 2, जबकि जापान की 1 यूनिवर्सिटी है। इस लिस्ट में 38वीं रैंक के साथ टॉप इंडियन इंस्टीट्यूट ‘इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस, बेंगलुरु’ बना है।
ऐसी ही और खबरें यहां पढ़ें..