पवन कुमार तिवारी | बलरामपुरकुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक

बलरामपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने शुक्रवार शाम में एक भव्य पथ संचलन का आयोजन किया। सरस्वती विद्या मंदिर से शुरू हुए इस कार्यक्रम में करीब 1500 स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में हिस्सा लिया।
संचलन का मार्ग सरस्वती विद्या मंदिर से बड्डा पुल चौराहा, देवी दयाल तिराहा होते हुए विभिन्न प्रमुख स्थानों से गुजरा। नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। स्थानीय लोगों ने मिष्ठान्न और शीतल जल की व्यवस्था भी की।

प्रांत संपर्क प्रमुख गंगा सिंह ने कहा कि दुनिया में सुख-शांति का मार्ग सनातन संस्कृति से होकर गुजरता है। उन्होंने डॉ. अंबेडकर जयंती पर सामाजिक समरसता का आह्वान किया।

कार्यक्रम में विभाग संघचालक सौम्य अग्रवाल, विभाग प्रचारक प्रवीण और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। राजनीतिक क्षेत्र से बलरामपुर सदर विधायक पलटू राम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ और नगर पालिका परिषद अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह भी शामिल हुए।
यह आयोजन सामाजिक समरसता और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करता नजर आया। स्वयंसेवकों की अनुशासित भागीदारी और कार्यक्रम की भव्यता सराहनीय रही।