वरुण शर्मा | मुजफ्फरनगर4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

बिरसा मुंडा के 125वें बलिदान दिवस पर विशेष आयोजन।
मुजफ्फरनगर में बिरसा मुंडा के पोते ने दौरा किया। जहां किसान नेता राकेश टिकैत को विशेष आमंत्रण पत्र दिया। बिरसा मुंडा के 125वें बलिदान दिवस पर देशभर में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। मुख्य समारोह झारखंड की राजधानी रांची में होगा। इस अवसर पर बिरसा मुंडा के पोते मुजफ्फरनगर पहुंचे।
उन्होंने कहा कि देश के किसान आज भी आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। आदिवासी क्षेत्रों में अभी भी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। उन्होंने सरकार से इन मुद्दों को गंभीरता से लेने की मांग की।
रांची के अलावा बिहार, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और झारखंड के विभिन्न आदिवासी क्षेत्रों में भी कार्यक्रम होंगे। आयोजकों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और किसान नेता राकेश टिकैत को विशेष आमंत्रण भेजा है।
कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य बिरसा मुंडा के योगदान को याद करना है। साथ ही किसानों और आदिवासियों की वर्तमान समस्याओं को उजागर करना और उनके समाधान की दिशा में पहल करना भी है। आयोजकों को उम्मीद है कि राष्ट्रपति और टिकैत की उपस्थिति से कार्यक्रम को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी।