सरफराज वारसी, बाराबंकी1 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

ब्लैकमेलिंग से परेशान व्यापारी ने सुसाइड किया था।
बाराबंकी के जैदपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। थाना अंसन्द्रा के ग्राम छुलापाही निवासी देशराज ने चार दिन पहले जहर खाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने तुरंत उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
मृतक की पत्नी विजय लक्ष्मी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनके पति के पास से मिले सुसाइड नोट में दो लोगों का नाम था। नोट में वीरेंद्र कुमार और लखनापुर देवकली थाना कोठी निवासी रामानंद वर्मा की पत्नी साधना को जिम्मेदार ठहराया गया था।

पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस पुलिस ने सोमवार को दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। मंगलवार को अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक निर्मल सिंह ने गश्त के दौरान भानमऊ मार्ग से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब मामले की गहन जांच कर रही है।