मथुरा1 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

मथुरा के फरह कस्बे में बुधवार को भाजपा ने सदस्यता अभियान चलाया। इस दौरान नवनियुक्त जिला अध्यक्ष निर्भय पांडे और बलदेव विधायक पूरन प्रकाश ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर लोगों को पार्टी से जोड़ने का प्रयास किया।
विधायक पूरन प्रकाश ने सरकार के 8 साल पूरे होने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युवाओं पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि आज का युवा देश के विकास की नींव है। देश को मजबूत करने के लिए युवा पीढ़ी को आगे आना होगा।

सदस्यता अभियान में मौजूद पदाधिकारी
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्र के युवाओं ने हिस्सा लिया। इस मौके पर व्रज क्षेत्र कोषाध्यक्ष वीरेंद्र अग्रवाल, आगरा के पूर्व महानगर अध्यक्ष शिव शंकर शर्मा, ब्लॉक प्रमुख अनिल सिंह, दीनदयाल धाम मंडल अध्यक्ष पारस ठाकुर, मंडल अध्यक्ष मनीष ओझा, युवा नेता भोला चौधरी और महिपाल समेत कई वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने लोगों से भाजपा से जुड़ने की अपील की।