शाहजहांपुर2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

दहेज में एक लाख की मांग के लिए पत्नी को घर से निकाला।
शाहजहांपुर में दहेज प्रताड़ना का एक मामला सामने आया है। थाना कांट क्षेत्र की एक महिला ने पति और ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
महिला की शादी चार साल पहले थाना जलालाबाद क्षेत्र के एक युवक से हुई थी। शादी में पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार दहेज दिया था। विदाई के बाद से पति और ससुराल वाले बाइक और एक लाख रुपये की मांग कर रहे थे।
मांग पूरी न होने पर आरोपी पति और ससुराल वाले महिला के साथ मारपीट करते थे। एक बार उन्होंने महिला को घर से निकाल दिया। महिला ने अपनी मां को फोन कर सूचना दी। मां के समझाने पर पति ने उसे वापस घर में रख लिया। लेकिन प्रताड़ना जारी रही।
29 जनवरी को पति और ससुराल वालों ने फिर दहेज की मांग की। मांग पूरी न होने पर महिला को घर से निकाल दिया। तब से वह अपने मायके में रह रही है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।