
चौरी चौरा थाना क्षेत्र के शिवपुर चकदहा में 30 मार्च की रात पूनम निषाद व उनकी बेटी अनुष्का की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई थी।
गोरखपुर के चौरी चौरा थाना क्षेत्र के शिवपुर चकदहा में हुए डबल मर्डर में मृतका की बड़ी बेटी खुशबू से कई बार पूछताछ हो चुकी है। घटना वाली रात 3 लोग घर में थे, जिनमें से खुशबू ही जिंदा बची है। पहले दिन से उससे पूछताछ हो रही है। हालांकि समय-समय पर उसके बय
.
हालांकि जब पुलिस ने क्राइम सीन की जांच की तो झरोखे से पूरा चेहरा नजर आ रहा था। खुशबू के बयान के आधार पर हत्यारों के आने व निकलने के रास्ते की भी पड़ताल की गई। वहां की स्थितियां यह बता रही थीं कि जिस रास्ते से उनके आने की बात कही जा रही है, वहां से आना संभव नहीं है। अब पुलिस पर लगा रही आरोप खुशबू, उसका भाई व गांव की महिलाओं ने बुधवार को चौरी चौरा में सड़क जाम कर दिया था। खुशबू का आरोप था कि उसपर दबाव बनाया जा रहा है। एक भाजपा नेता के समझाने पर लगभग 45 मिनट बाद धरना समाप्त हुआ था। इस दौरान सड़क पर खुशबू चीख रही थी।
इस घटना के बाद पुलिस एक बार फिर पीछे हट गई है। ठोस सबूत की तलाश में जुटी पुलिस का दावा है कि जल्द ही खुलासा किया जाएगा। गुरुवार को अपने घर पर खुशबू ने चौरी चौरा थाने पर आरोप लगाए। उसने कहा कि संजय ने ही उसकी मां को मरवाया है। पहले दिन उसका बयान था कि संजय, उसके पिता व भाई की आवाज उसने सुनी थी। कुछ दिन बाद संजय के पत्नी रीना देवी पर भी रोप लगाया था। आरोपी के घर जांच पूरी इस मामले में आरोपी बनाए गए संजय कुमार, उनके पिता व भाई के घर की तलाश कई बार की जा चुकी है। वहां से पुलिस को कोई सबूत नहीं मिला है। अब पुलिस की पूरी जांच पीड़ित के घर के आसपास सिमट गई है। पूनम के मोबाइल की काल डिटेल में एक व्यक्ति से घटना के पहले व बाद में बात हुई थी। घर में केवल पूनम का ही फोन ऐसा था, जिसपर इंटरनेट चलता था। उसका इस्तेमाल सभी सदस्य कर लेते थे। पुराने कपड़े से साफ किया था खून हत्यारों ने हत्या के बाद पुराने कपड़े से खून साफ किया था। वह कपड़ा भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। पूनम के शरीर पर जो जेवर थे, वह भी गायब थे। लेकिन पूछताछ में खुशबू ने बताया कि उसने जेवर उतारकर सुरक्षित रख लिए थे। पूर्व सांसद जयप्रकाश निषाद ने बंधाया ढांढस भाजपा नेता एवं राज्य सभा के पूर्व सदस्य जय प्रकाश निषाद गुरुवार की सुबह पीड़ित परिवार से मिलने पहुंची थी। उनके सामने भी खुशबू ने कहा कि उसे फंसाने की कोशिश हो रही है। उसने पुलिस पर भी आरोप लगाया। ब्रह्मभोज के बाद हो सकता है खुलासा परिवार की ओर से अगले सप्ताह में ब्रह्मभोज का आयोजन किया जा रहा है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही ममले का खुलासा कर दिया जाएगा। हालांकि ब्रह्मभोज के बाद ही मामले के खुलासे की उम्मीद जताई जा रही है।