राम चंद्र सैनी | फतेहपुर3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

फतेहपुर के हथगांव थाना क्षेत्र के अखरी गांव में हुए तीन लोगों की हत्या के मामले में कांग्रेस ने दखल दिया है। जिला अध्यक्ष महेश द्विवेदी और शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल घटनास्थल पहुंचा।
प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित वृद्ध महिला प्रधान से मुलाकात कर न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन की कार्यवाही पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन दबाव में काम कर रहा है।

कांग्रेस नेताओं ने बताया कि पुलिस ने जिस घर को गिराया, वह आरोपी का नहीं था। वह घर सुरेश भदौरिया की बहन का था, जिसका इस घटना से कोई संबंध नहीं है।
जिला अध्यक्ष महेश द्विवेदी ने पीड़ित परिवार के छोटे बच्चों के भरण-पोषण के लिए 2 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग की है। साथ ही उनकी सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम की भी मांग की है। कल प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मिलकर अपनी मांगें रखेगा।
प्रतिनिधिमंडल में नगर अध्यक्ष असगर अली, वरिष्ठ नेता कलीम उल्ला, वाकर अली, सलीम शेख और आरिफ खान भी शामिल थे।