पंकज केसरवानी | कौशांबी3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

कौशाम्बी में पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, दो लोग घायल।
कौशाम्बी के कड़ा धाम कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। सौरई बुजुर्ग गांव के पास शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे एक तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार दो युवकों को पीछे से टक्कर मार दी।
घायल युवकों की पहचान अभिमन्यु सिंह (18) और दारासिंह (20) के रूप में हुई है। दोनों धतई का पुरवा मजरा कोरियों थाना सैनी के रहने वाले हैं। हादसे के समय दोनों बाइक से सैनी जा रहे थे।
घटना घड़ियालीपुर मजरा सौरई बुजुर्ग के पास हुई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। कड़ा धाम पुलिस ने घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इस्माइलपुर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है।
पिकअप चालक हादसे के बाद वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पिकअप और चालक की तलाश कर रही है।