हाथरस3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

हाथरस में समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
हाथरस में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी राहुल पांडेय और पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिन्हा ने जनता की समस्याएं सुनीं। तहसील हाथरस में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को शिकायतों का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए।
जिले की चारों तहसीलों में कुल 196 शिकायतें दर्ज की गईं। हाथरस तहसील में 100, सादाबाद में 39, सासनी में 30 और सिकंदराऊ तहसील में 27 शिकायतें मिलीं। इनमें से 12 शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया।

हाथरस में समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने विशेष रूप से नाली, चकमार्ग और सरकारी भूमि पर अतिक्रमण संबंधी शिकायतों की पुनरावृत्ति न होने को लेकर भी निर्देशित किया।
यह रहे मुख्य रूप से मौजूद… इस मौके पर प्रभागीय वनाधिकारी, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, मुख्य चिकित्साधिकारी, उप जिलाधिकारी, प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट, क्षेत्राधिकारी पुलिस और उप निदेशक कृषि सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।