
लखनऊ में दो दिनों से तेज पूर्वी हवा के चलते गर्मी से राहत मिली हुई है। सुबह से मौसम साफ रहने के साथ में तेज धूप निकली हुई है। देर रात लखनऊ का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान करीब 37 डिग्री दर्ज किया ज
.
आज के बाद फिर बदलेगा मौसम
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कई जिलों में आज भी बारिश का अलर्ट है। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। बादलों की गरज-चमक भी बनी रहेगी। पश्चिमी यूपी के 32 जिले में मौसम विभाग ने वार्म नाइट की संभावना जताई है। आज तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट होगी। इसके बाद लगातार तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग ने आज 25 जिलों में एक से दो जगह बारिश की संभावना जताई है।
सामान्य से कम रहा पारा
शनिवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री रहा। यह सामान्य से 2.6 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहा या सामान्य से 0.4 डिग्री अधिक रहा। तेज धूल भरी हवा का असर दिन में बना रहा। इसके चलते सड़क पर आवाजाही करने वाले लोगों को परेशानी का सामना पड़ा। हालांकि, गर्मी से लोगों को राहत मिली।