इंतेजार हैदर | सिद्धार्थनगर2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

एक राष्ट्र एक चुनाव पर सांसद जगदंबिका पाल का बयान।
भाजपा जिला कार्यालय में एक राष्ट्र एक चुनाव विषय पर प्रबुद्ध वर्ग की कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद जगदंबिका पाल और विशिष्ट अतिथि लाल त्रिपाठी (लाल बाबा) मौजूद रहे।
सांसद पाल ने कहा कि एक देश एक चुनाव की व्यवस्था बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि अलग-अलग समय पर चुनाव होने से व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य सामाजिक कार्य प्रभावित होते हैं। इस व्यवस्था से देश के 150 करोड़ लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।

कार्यशाला में सांसद ने दिया बयान।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार एक देश एक चुनाव चाहती है। यह भाजपा का नहीं बल्कि पूरे देश का हित है। विपक्षी दल इस व्यवस्था के खिलाफ हैं। भाजपा सरकार की नीतियों से देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है।
सांसद ने स्थानीय विकास कार्यों की जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि संतकबीरनगर से बहराइच तक नई रेल लाइन का निर्माण हो रहा है। सभी तहसीलें रेलवे से जुड़ेंगी। जिला मुख्यालय के जेल के पास 1000 सीटों वाले ऑडिटोरियम का निर्माण भी जल्द शुरू होगा।