जितेंद्र कुमार | चित्रकूट1 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

प्रयागराज दौरे पर पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर जातिवाद का आरोप लगाया है। उन्होंने चित्रकूट जिले का उदाहरण देते हुए कहा कि जिले के 10 थानों में से 6 थानों की कमान ठाकुर जाति के अफसरों को सौंपी गई है।
अखिलेश ने थानों में तैनात अधिकारियों की सूची का जिक्र किया। इसमें एसपी अरुण कुमार सिंह, यातायात प्रभारी शैलेंद्र सिंह, सदर कोतवाल उपेंद्र सिंह, पहाड़ी थाना प्रभारी रीता सिंह, राजपुर थाना प्रभारी प्रवीण सिंह और मानिकपुर थाना प्रभारी विजय सिंह शामिल हैं।
चित्रकूट सदर विधायक अनिल प्रधान ने भी इस मुद्दे पर अखिलेश का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने लोगों को थानों में बैठा रही है। सपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अनुज यादव ने बताया कि तीन स्टार वाले सब इंस्पेक्टर पुलिस लाइन में बैठे हैं। वहीं अनुभवहीन डबल स्टार वाले अफसरों को थानों की जिम्मेदारी दी गई है।
अखिलेश यादव पिछले दो दिनों से लगातार इस मुद्दे को उठा रहे हैं। उनका कहना है कि भाजपा शासन में प्रशासन में जातिवाद बढ़ा है। यह समस्या अब गांव-गांव तक फैल रही है। उन्होंने चुनौती दी है कि अगर उनका डाटा गलत है तो सरकार इसे सामने लाकर सुधार दे।