- Hindi News
- Career
- Vacancy For 12th Pass In Pune Municipal Corporation; 582 Recruitment In ASRB; Health Drinks Banned In Punjab Schools
9 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

नमस्कार, आज टॉप जॉब्स में बात कृषि वैज्ञानिक भर्ती बोर्ड में 582 पदों पर भर्ती और पुणे नगर निगम में 10 वैकेंसी की। करेंट अफेयर्स में बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय आधिकारिक सऊदी यात्रा की और टॉप स्टोरी में जानकारी UPSC सिविल सर्विस एग्जाम 2024 के फाइनल रिजल्ट की।
करेंट अफेयर्स
1. पीएम मोदी दो दिन की आधिकारिक यात्रा पर सऊदी अरब पहुंचे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, 22 अप्रैल को दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर सऊदी अरब पहुंचे।

पीएम मोदी का दौरा सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान के निमंत्रण पर हो रहा है।
- प्रधानमंत्री मोदी की सऊदी अरब की ये तीसरी यात्रा है।
- इससे पहले वो 2016 और 2019 में रियाद जा चुके हैं।
- पीएम का दौरा भारत और सऊदी अरब के बीच ऊर्जा सहयोग, व्यापार, निवेश और क्षेत्रीय सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में गहराते रणनीतिक संबंधों को दर्शाता है।
- ये यात्रा सितंबर 2023 में नई दिल्ली में हुए G20 शिखर सम्मेलन के दौरान सऊदी क्राउन प्रिंस की भारत यात्रा और भारत-सऊदी रणनीतिक साझेदारी परिषद की पहली बैठक के बाद हो रही है।
2. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूसा में पृथ्वी बचाओ सम्मेलन का उद्घाटन किया
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज, 22 अप्रैल को नई दिल्ली के राष्ट्रीय कृषि विज्ञान परिसर यानी पूसा में पृथ्वी बचाओ सम्मेलन का उद्घाटन किया।

पृथ्वी दिवस के अवसर पर नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय कृषि विज्ञान परिसर में पृथ्वी बचाओ सम्मेलन हुआ।
- इसका उद्देश्य जलवायु परिवर्तन को कम करने और आर्थिक विकास को गति देने के लिए बांस की क्षमता का पता लगाना है।
- इस सम्मेलन में देश भर से करीब 12 सौ प्रतिनिधियों के शामिल हो रहे हैं।
- इस दौरान, जलवायु कार्रवाई और हरित नवाचार में क्रांतिकारी बदलाव का नेतृत्व करने वाले 15 लोगों को इंडिया सस्टेनेबिलिटी अवार्ड्स 2025 से सम्मानित किया गया।
दिन के बाकी करेंट अफेयर्स के लिए यहां क्लिक करें…
टॉप जॉब्स
1. कृषि वैज्ञानिक भर्ती बोर्ड यानी ASRB में 582 पदों पर भर्ती
कृषि वैज्ञानिक भर्ती बोर्ड (ASRB) ASRB NET 2025 के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 22 अप्रैल से शुरू हो रही है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट asrb.org.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। प्रीलिम्स एग्जाम 2 से 4 सितंबर 2025 और मेन्स एग्जाम 7 दिसंबर 2025 को होगा।

वैकेंसी डिटेल्स :
- कृषि अनुसंधान सेवा (ARS) : 458
- विषय वस्तु विशेषज्ञ (SMS) : 41
- वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी (STO) : 83
- कुल पदों की संख्या : 582
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
- पद के अनुसार, मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में मास्टर या समकक्ष डिग्री, पीएचडी
फीस :
एएसआरबी नेट :
- जनरल (UR) : 1000 रुपए
- ओबीसी/ईडब्ल्यूएस : 500 रुपए
- SC/ST/दिव्यांग/महिला/ट्रांसजेंडर : 250 रुपए
एएसआरबी एआरएस :
- जनरल (UR) : 1000
- ओबीसी/ईडब्ल्यूएस : 800 रुपए
- SC/ST/दिव्यांग/महिला/ट्रांसजेंडर : नि:शुल्क
एसएमएस और एसटीओ (T6) :
- जनरल (UR) : 1000 रुपए
- ओबीसी/ईडब्ल्यूएस : 800, SC/ST/दिव्यांग/महिला/ट्रांसजेंडर : नि:शुल्क
एज लिमिट :
नेट परीक्षा के लिए :
- न्यूनतम 21 वर्ष
- अधिकतम : कोई ऊपरी आयु सीमा नहीं
एसएमएस/एसटीओ के लिए :
- न्यूनतम : 21 वर्ष
- अधिकतम : 35 वर्ष
सैलरी :
- 80,000 – 1 लाख तक
2. पुणे नगर निगम में 10 पदों पर भर्ती
पुणे नगर निगम (पीएमसी) ने सुपरवाइजर, टीबी हेल्थ विजिटर सहित अन्य पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवारों को इस भर्ती के लिए ऑफलाइन आवेदन करना होगा।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : पोस्ट ग्रेजुएशन, सैनिटरी इंस्पेक्टर में बैचलर डिग्री, साइंस में ग्रेजुएट या 12वीं साइंस के साथ की हो
एज लिमिट :
अधिकतम 65 साल
सिलेक्शन प्रोसेस :
मेरिट बेसिस पर
सैलरी : पद के अनुसार 15,500 – 20,000 रुपए प्रतिमाह
अन्य सरकारी नौकरियों के लिए यहां क्लिक करें…
टॉप स्टोरी
1. UPSC टॉपर्स के टॉप 5 में 3 लड़कियों ने जगह बनाई
UPSC ने सिविल सर्विस एग्जाम 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की शक्ति दुबे ऑल इंडिया टॉपर बनी हैं। हरियाणा की हर्षिता गोयल नंबर 2 पर रही हैं। वहीं, महाराष्ट्र के अर्चिन ने तीसरी पोजिशन हासिल की।

कुल 1009 कैंडिडेट्स का नाम मेरिट लिस्ट में शामिल है। मेरिट लिस्ट ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर रिलीज की गई है।
UPSC टॉपर्स के टॉप 5 में 3 लड़कियों ने जगह बनाई है। वहीं टॉप 10 में 4 लड़कियां शामिल हैं।
UPSC ने कहा कि टॉपर्स ने IIT, NIT, VIT, JNU, दिल्ली यूनिवर्सिटी और इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग, ह्यूमैनिटीज, विज्ञान, कॉमर्स, मेडिकल साइंस और आर्किटेक्ट में ग्रेजुएशन किया है।
2. पंजाब में सभी स्कूलों में एनर्जी ड्रिंक और ‘स्टिंग’ पर पाबंदी लगी
पंजाब सरकार ने सभी स्कूलों में एनर्जी ड्रिंक और ‘स्टिंग’ पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी है। ये घोषणा हेल्थ मिनिस्टर बलबीर सिंह सिद्धू ने मानसा में मीडिया से बातचीत के दौरान की। राज्य में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम और खाने-पीने की चीजों की शुद्धता को लेकर चलाई जा रही मुहिम के तहत यह फैसला लिया गया है।

हेल्थ मिनिस्टर बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि नशे को खत्म करने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है।
हेल्थ मिनिस्टर ने चेतावनी दी कि स्कूली बच्चों को एनर्जी ड्रिंक देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि बच्चों को नशे से दूर रखने के लिए भी यह कदम उठाया है। मंत्री ने कहा कि सरकार नशे के खिलाफ युद्ध लड़ रही है और लोगों को शुद्ध खाने के लिए मोटिवेट कर रही है।
ऐसी ही और खबरें यहां पढ़ें…