लखनऊ3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा लोगों से धर्म और नाम पूछकर की गई हरकत के विरोध में लखनऊ के व्यापारियों ने शुक्रवार शाम को प्रदर्शन किया। संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के सदस्यों ने पॉलिटेक्निक चौराहे पर आतंकवाद का पुतला जलाया।

प्रदर्शनकारियों ने पुतला जलाया।
प्रदर्शन में इंदिरा नगर, अयोध्या रोड और गोमती नगर के व्यापारी शामिल हुए। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडे और संरक्षक सूर्यनारायण तिवारी ने कार्यक्रम का नेतृत्व किया। कार्यक्रम में मंडल उपाध्यक्ष लालमणि पांडे, संयुक्त मंत्री मानिक राम बर्मा, इंदिरा नगर अध्यक्ष रानू सिंह और अयोध्या रोड अध्यक्ष रतन सिंह मौजूद रहे। गोमती नगर अध्यक्ष अर्पित गोयल, तख्वा चौराहा अध्यक्ष मुकेश शुक्ला और इंदिरा नगर सचिव इशरत अली भी शामिल हुए। महासचिव सरबजीत गौतम, संगठन मंत्री राजाराम और मीडिया प्रभारी संजय अग्रहरी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी और पदाधिकारी उपस्थित रहे।