लखनऊ4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

शहीद जवान बृजेश कुमार सिंह।
सिक्किम में शहीद हुए सेना के नायक बृजेश कुमार सिंह का रविवार को पिपराघाट श्मशानघाट पर पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। तिरंगे में लिपटे शहीद का पार्थिव शरीर सेना की टुकड़ी के साथ अंतिम यात्रा में ले जाया गया। सेना ने उन्हें शस्त्र सलामी दी।
शनिवार देर रात इंडिगो एयरलाइन के विमान से अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचे शहीद के पार्थिव शरीर को रविवार सुबह कैंट होते हुए निलमथा स्थित हरिहरनगर उनके घर लाया गया। क्षेत्र में भारत माता की जय के जयघोष गूंज उठे। शहीद के पिता सेवानिवृत्त नायक ब्रजकिशोर सिंह, माता माया सिंह, पत्नी सोनी सिंह और बेटे विद्युत का रो-रोकर बुरा हाल था।
देखिए तस्वीरें…

सिक्किम में शहीद जवान के परिजन विलाप करते हुए।

शहीद की शव यात्रा में शामिल लोग।

अंतिम दर्शन के लिए सैन्य अधिकारी, जवान और पूर्व सैनिक पहुंचे। श्मशान घाट पर जिला सैनिक कल्याण व पुनर्वास अधिकारी विंग कमांडर मुकेश तिवारी सहित अन्य अधिकारियों ने पुष्पांजलि अर्पित की। शहीद के पुत्र विद्युत ने अपने पिता को मुखाग्नि दी।