पुष्पेंद्र कुमार तिवारी | बलिया8 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

बलिया में निर्माणाधीन बस डिपो के काम की गति धीमी पर डीएम ने जताई नाराजगी।
बलिया में निर्माणाधीन बस डिपो के काम की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने नाराजगी जताई है। डीएम ने आज साइट का निरीक्षण किया। उन्होंने काम की प्रगति अपेक्षा के अनुरूप न पाए जाने पर सहायक अभियंता सी एंड डीएस को फटकार लगाई।

डीएम ने अधिक मजदूर लगाने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि निर्माण में आ रही समस्याओं का समाधान संबंधित अधिकारियों से समन्वय कर किया जाए। उन्होंने निर्माण कार्य में गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।

इस मौके पर निरीक्षण के दौरान मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन, एआरएम रोडवेज अजय कुमार, नगर मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा और अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।