अयोध्या8 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

अयोध्या के मवई ब्लॉक के हुनहुना गांव में एक दलित परिवार के साथ ग्राम पंचायत सचिव ने धोखाधड़ी की है। राम मनोहर रावत का कच्चा मकान बरसात में गिर गया था। वह अपनी पत्नी और बीमार मां के साथ टीन शेड में रह रहे हैं।
राम मनोहर रावत ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए कई बार गांव के प्रधान और सचिव से गुहार लगाई। कोई सुनवाई नहीं होने पर उन्होंने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई।
जांच अधिकारी और ग्राम पंचायत सचिव अर्सलान खान ने 4 जनवरी 2025 को गलत रिपोर्ट लगा दी। उन्होंने कच्चे मकान को पक्का बताकर रावत को अपात्र घोषित कर दिया। तब से पीड़ित तहसील और ब्लॉक के अधिकारियों के चक्कर काट रहा है।
मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह ने कहा कि लोग खुद अपने आवास का सर्वे कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सचिव की शिकायत मिलने पर एडीओ पंचायत से जांच कराई जाएगी। दोषी पाए जाने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

