अयोध्या11 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

अयोध्या के मिल्कीपुर स्थित सुकना देवी सुखराज पब्लिक स्कूल में सोमवार को वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख कमलेश यादव ने प्राकृतिक खेती की वकालत की।
कमलेश यादव ने कहा कि विद्यालय में शिक्षक छात्रों का व्यक्तित्व विकसित करते हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों से छात्र अपनी परंपराओं और संस्कृति से जुड़ते हैं। उन्होंने कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज का उदाहरण देते हुए बताया कि वहां डॉ. एसपी सिंह एक गाय के गोबर और मूत्र से रासायनिक और कीटनाशक मुक्त खेती कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भारत में 33 प्रतिशत दूध का उत्पादन होता है। गाय का दूध, मूत्र और गोबर सभी लाभदायक हैं। पूर्वजों की तरह देसी खाद से खेती करने पर लोग स्वस्थ रहते थे। रासायनिक खादों से उपज तो बढ़ी है, लेकिन बीमारियां भी तेजी से बढ़ रही हैं। अगर हम लोग पुरानी परंपरा से खेती पर आ जाएंगे तो स्वस्थ और निरोग भी रहेंगे।

पहले के दौर में लोग अपने घर के आसपास साग सब्जी की खेती करते थे लेकिन आज के दौर में कोई नहीं करना चाहता है बाजारों में रासायनिक करो से उपजाई गई सब्जी बेची जा रही है जो बीमारी का भी बहुत बड़ा कारण बन रही हैं। सरकार भी प्राकृतिक खेती की ओर जोर दे रही है अच्छी भारत की परिकल्पना तभी हो सकती है जब लोग स्वस्थ रहेंगे।
विद्यालय के प्रबंधक स्वामीनाथ यादव ने कहा कि विद्यालय एक मंदिर है। उन्होंने अभिभावकों से नियमित रूप से स्कूल आकर बच्चों और शिक्षकों से मिलने का आग्रह किया। कार्यक्रम में बच्चों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत और देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक और छात्र मौजूद रहे।