रायबरेली14 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धीलाल पासी का स्वागत किया गया।
रायबरेली में भाजपा ने बुद्धीलाल पासी को दोबारा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। रविवार को अटल भवन में प्रदेश महामंत्री संजय राय की उपस्थिति में जिला चुनाव अधिकारी राकेश मिश्रा ने यह घोषणा की।
नई जिम्मेदारी मिलते ही पासी ने जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की। उन्होंने सुपरमार्केट स्थित जनसंघ संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। रायबरेली संघ कार्यालय में पदाधिकारियों से मिलकर संगठन को मजबूत करने की रणनीति बनाई।
लालगंज में उन्होंने यूपी के पूर्व विधि मंत्री गिरीश नारायण पांडे का आशीर्वाद लिया। सरेनी विधानसभा क्षेत्र के भीरा गोविंदपुर में स्वतंत्रता सेनानी बीरा पासी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। माहे पासी के किले पर पुष्पार्चन कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। हाथी पार्क में डॉ. अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण के साथ पासी समाज को भाजपा से जुड़ने का आह्वान किया।
प्रदेश संगठन ने लगभग सौ दावेदारों में से बुद्धीलाल पासी को उनकी संगठन के प्रति निष्ठा और कर्मठता को देखते हुए दोबारा यह जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी नियुक्ति से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष बुद्धीलाल पासी ने जगह-जगह पुष्प अर्पित किए।
बुद्धीलाल पासी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी सहित पूरी प्रदेश इकाई के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो विश्वास जताया है, वे उस पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे।
पूर्व मंत्री गिरीश नारायण पांडे और स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने बुद्धीलाल पासी को फिर से भाजपा जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर प्रदेश संगठन का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पासी के अनुभव और नेतृत्व से पार्टी को और मजबूती मिलेगी।
बुद्धीलाल पासी की नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। जिला पंचायत अध्यक्ष रंजना चौधरी, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, जन्मेजय सिंह, शरद सिंह, विजय सिंह टप्पू, भाजपा नेता जेपी सिंह, सरेनी विधानसभा संयोजक सुशील शुक्ला, अनूप पांडे, अजय पांडे, तिलक सिंह, अभिषेक वर्मा, मनोज अवस्थी, अनुष्ठान सिंह, रविंद्र सिंह, राम सुमेर लोधी, किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष उमेश सिंह, मंडल अध्यक्ष मनोज अवस्थी, प्रदीप लोधी, सभासद कैलाश बाजपेई, शिवम गुप्ता, कौशलेंद्र कंचन, सुधीर सिंह, गौरव रस्तोगी सहित कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई।