हाथरस4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

हाथरस के बिसावर में जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने परिवार को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। साथ ही अधिकारियों से फोन पर बात कर प्रभावी कार्रवाई के लिए कहा। घटना परसों रात की है।
एक युवक ने गांव में 7 वर्षीय बच्ची के साथ रेप किया। पुलिस ने कुछ घंटों में ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बच्ची को गंभीर हालत में अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। आरोपी ने पुलिस टीम पर हमला किया था। इसके बाद पुलिस ने मुठभेड़ में उसे दोबारा गिरफ्तार किया। अब आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन… पीड़ित परिवार के पास लगातार राजनेता पहुंच रहे हैं। सभी मामले की जानकारी लेकर मदद का आश्वासन दे रहे हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय ने परिवार की आर्थिक मदद भी की है। उन्होंने परिवार को हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया है।