अमित सिंह चौहान | मऊ2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के नेता अरविंद राजभर ने सपा सांसद राजीव राय को कहा- आंखों का इलाज करा लें।
मऊ में विकास कार्यों को लेकर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच सियासी जंग छिड़ गई है। सुभासपा के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद राजभर ने घोसी से सपा सांसद राजीव राय पर तीखा पलटवार किया है।
अरविंद राजभर ने मऊ जंक्शन का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि 2003 से वह रेलवे स्टेशन पर आ रहे हैं। तब से अब तक स्टेशन में जमीन-आसमान का अंतर आया है। रेलवे स्टेशन का ऐसा कायाकल्प हुआ है, जिसकी मऊ के लोगों ने कल्पना भी नहीं की होगी।
राजभर ने कहा कि एनडीए सरकार पूरे देश का विकास कर रही है। उन्होंने सपा सांसद राजीव राय पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें विरोध का चश्मा उतारना होगा। साथ ही सुझाव दिया कि वह अपनी आंखों का इलाज करा लें।
सुभासपा नेता ने सईदी रोड का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सड़क सांसद के करीबियों ने बनवाई थी। राजभर ने कहा कि वह जल्द ही डीएम से इसकी जांच कराएंगे। गौरतलब है कि पिछले साल सांसद राजीव राय ने मऊ जंक्शन की बदहाली का मुद्दा उठाया था।