12:54 PM, 25-Apr-2025
इंटर की छात्रा डिंपल मौर्य ने प्रदेश में छठा स्थान प्राप्त किया है। इन्हें 500 में से 479 नंबर मिले हैं। सर्वोदय जन कल्याण इंटर कॉलेज की छात्रा है। इसी कॉलेज की रिया सोमवंशी ने प्रदेश में नौवां स्थान हासिल किया। इनके 500 में से 476 नंबर आए हैं।
12:47 PM, 25-Apr-2025
इंटर की छात्रा तूबा खान मंडल में टॉपर
बरेली के सर्वोदय जन कल्याण इंटर कॉलेज की तीन छात्राओं ने इंटर में प्रदेश की टॉप टेन सूची में जगह बनाई है। इंटर की छात्रा तूबा खान ने 500 में से 480 नंबर लाकर बरेली मंडल में टॉप किया है। प्रदेश में इनका पांचवां स्थान रहा है।
12:33 PM, 25-Apr-2025
12:29 PM, 25-Apr-2025
24 फरवरी से शुरू हुईं हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं 12 मार्च को समाप्त हुई थी। इसके बाद उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ। बरेली मंडल के बरेली में दो हाईस्कूल व दो इंटर समेत चार, बदायूं में दो हाईस्कूल व दो इंटर समेत चार, शाहजहांपुर में दो हाईस्कूल व चार इंटर समेत छह और पीलीभीत में एक हाईस्कूल व एक इंटर समेत कुल दो मूल्यांकन केंद्र बनाए गए थे।
12:28 PM, 25-Apr-2025
शाहजहांपुर में 78 हजार से अधिक परीक्षार्थी
शाहजहांपुर में सीसीटीवी की निगरानी के बीच 126 केंद्रों पर परीक्षा हुई थी। इसके लिए 78921 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें हाईस्कूल के 41,110 और इंटरमीडिएट 37,811 परीक्षार्थी शामिल हैं। आज इन इंतजाम खत्म हो जाएगा।
12:28 PM, 25-Apr-2025
पीलीभीत के 70 केंद्रों पर हुई परीक्षा
पीलीभीत जिले में 70 केंद्रों पर यूपी बोर्ड की परीक्षाएं कराई गई थीं। इसके लिए हाईस्कूल और इंटर को मिलाकर 42 हजार से अधिक विद्यार्थी पंजीकृत थे।
12:27 PM, 25-Apr-2025
बदायूं में 67 हजार विद्यार्थी पंजीकृत
बदायूं जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 100 केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा के लिए हाईस्कूल के 35834 और इंटर के 32013 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिले में कड़ी निगरानी के लिए परीक्षा कराई गई थी।
12:26 PM, 25-Apr-2025
बरेली में 125 केंद्रों पर हुई थी परीक्षा
यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए बरेली जिले में 94468 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें हाईस्कूल के 49380 और इंटरमीडिएट के 45088 विद्यार्थी हैं। हाई स्कूल में 27395 बालक, 21407 बालिकाएं और एक ट्रांसजेंडर छात्र भी पंजीकृत है। इंटर में 24222 बालक और 18236 बालिकाएं हैं। जिले के 125 केंद्रों पर परीक्षा हुई थी।
12:21 PM, 25-Apr-2025
UP Board Result 2025: यूपी बोर्ड की रिजल्ट जारी… इंटर के टॉप टेन में बरेली की तीन छात्राएं; यहां करें चेक
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इसी के साथ बरेली मंडल के चारों जिलों में पंजीकृत 2.83 लाख से अधिक विद्यार्थियों का इंतजार खत्म हो गया। मंडल के 421 केंद्रों पर कड़ी निगरानी के बीच परीक्षा कराई गई थी। आज इन विद्यार्थियों का इंतजाम खत्म हो गया है। छात्र अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकते हैं।