
मेरठ के थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र मे इंदिरा नगर मास्टर कॉलोनी में युवक की हत्या से सनसनी फैल गई। यहां मर्चेंट नेवी में तैनात सौरभ की हत्या कर दी गई। आरोप है कि पत्नी मुस्कान ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की है। सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल कर शव घर के भीतर रखे ड्रम से बरामद किया।
जानकारी के अनुसार साैरभ रस्तौगी अमेरिका में पानी के जहाज पर काम करता है। वह किराए के मकान मे रहता है। अभी तक की जांच पड़ताल में सामने आया कि पत्नी कुछ ही दिन पूर्व अपने मायके घूम कर आई थी। दंपती के बच्चे नहीं थे।
पुलिस जांच पड़ताल में यह भी सामने आया है कि पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या को अंजाम दिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।